चार दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला

मरकच्चो : पिछले सात जुलाई से लापता एक व्यक्ति का शव गुरुवार की शाम तेलोडीह पंचायत के नयका आहर के समीप एक कुएं में मिला. ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला गया. मृत के बड़े पुत्र महावीर यादव ने शव की पहचान की. ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के गगरे सिंघा के शंकर यादव […]
मरकच्चो : पिछले सात जुलाई से लापता एक व्यक्ति का शव गुरुवार की शाम तेलोडीह पंचायत के नयका आहर के समीप एक कुएं में मिला. ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला गया. मृत के बड़े पुत्र महावीर यादव ने शव की पहचान की. ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के गगरे सिंघा के शंकर यादव ने अपने पिता की गुमशुदगी को लेकर सनहा दर्ज कराया था.
उन्होंने कहा कि सात जुलाई की संध्या लगभग छह बजे वे परिवार के साथ खेत में काम कर घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच दरदाही चौक पर उनके पिता कार्तिक यादव कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए रुक गये. जब देर रात तक उनके पिता घर नहीं आये, तो खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




