ट्राली से दब कर युवक की मौत

Published at :09 Jul 2014 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
ट्राली से दब कर युवक की मौत

बरही : स्थानीय धोबी टोला निवासी विशेश्वर कुमार (23) पिता रतन साव की वाहन दुर्घटना में मौत हो गयी. दुर्घटना सोमवार रात लगभग 11 बजे जीटी रोड पर विंध्यवासिनी के पास हुई. विशेश्वर डीजे सांड के ट्राली में नाचते-गाते सिगरावां जा रहा था, इस दौरान वह ट्राली से गिर पड़ा व चक्के के नीचे दब […]

विज्ञापन

बरही : स्थानीय धोबी टोला निवासी विशेश्वर कुमार (23) पिता रतन साव की वाहन दुर्घटना में मौत हो गयी. दुर्घटना सोमवार रात लगभग 11 बजे जीटी रोड पर विंध्यवासिनी के पास हुई. विशेश्वर डीजे सांड के ट्राली में नाचते-गाते सिगरावां जा रहा था, इस दौरान वह ट्राली से गिर पड़ा व चक्के के नीचे दब गया. सहकर्मियों ने उसे तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. उसकी स्थिति चिंताजनक थी. हजारीबाग जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola