एक ट्रक लुटेरा गिरफ्तार

Published at :06 Jul 2014 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
एक ट्रक लुटेरा गिरफ्तार

डोमचांच : पुलिस को चुनौती देते हुए शुक्रवार की रात करीब 12 बजे कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर स्थित छाबड़ा पेट्रोल पंप के पास आठ से दस लुटेरों ने ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया. हालांकि लूट के बाद जब तक अपराधी फरार होते पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने एक लुटेरे को हथियार के […]

विज्ञापन

डोमचांच : पुलिस को चुनौती देते हुए शुक्रवार की रात करीब 12 बजे कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर स्थित छाबड़ा पेट्रोल पंप के पास आठ से दस लुटेरों ने ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया. हालांकि लूट के बाद जब तक अपराधी फरार होते पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने एक लुटेरे को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य लुटेरे फरार हो गये.

जानकारी के अनुसार चार ट्रक नंबर जेएच-12सी-6445, जेएच-12ई-7367, जेएच-12सी-5747 व जेएच-12सी-3447 (नवादा बिहार निवासी चुनचुन सिंह का ट्रक) रात में पेट्रोल पंप के पास खड़ा था. इसी दौरान हथियार से लैस लुटेरे वहां पहुंचे व चालकों के साथ लूटपाट शुरू कर दी. लुटेरों ने चारों ट्रकों से 23 हजार नकद, दो मोबाइल व प्रेशर जैक लूट लिये. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली.

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी तुलसी मेहता (पिता बीरबल मेहता निवासी सिमरिया) को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 23 हजार रुपये नकद, लूट में उपयोग किये गये बिना नंबर की कमांडर जीप, एक मोटरसाइकिल नंबर जेएच-2 क्यू, 5107, एक मोबाइल तथा एक लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ है. लुटेरों ने ट्रक चालक धर्मेद्र कुमार व सत्येंद्र कुमार के साथ मारपीट भी की. छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी नरेश कुमार, एएसआइ विजय कुमार सिंह आदि शामिल थे. इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola