गुस्सा फूटा, अफसरों को घेरा

झुमरीतिलैया : नगर के गांधी स्कूल रोड के विद्युत उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत विभाग के इएसइ सुनील कुमार और जेइ सीडी महतो का घेराव किया. उपभोक्ता 200 केबीए के ट्रांसफारमर की मांग कर रहे थे. मगर अधिकारियों द्वारा इसमें असमर्थता जतायी जा रही थी. इससे आक्रोशित होकर लोगों ने उनका घेराव किया. लोगों ने […]
झुमरीतिलैया : नगर के गांधी स्कूल रोड के विद्युत उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत विभाग के इएसइ सुनील कुमार और जेइ सीडी महतो का घेराव किया.
उपभोक्ता 200 केबीए के ट्रांसफारमर की मांग कर रहे थे. मगर अधिकारियों द्वारा इसमें असमर्थता जतायी जा रही थी. इससे आक्रोशित होकर लोगों ने उनका घेराव किया. लोगों ने बताया कि गोशाला रोड स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय के पास ट्रांसफारमर होने के बावजूद उन्हें ट्रांसफारमर नहीं दिया जा रहा. जिससे पिछले बीस दिनों से लोग अंधेरे में रहने को विवश है.
जबकि विभाग के अधिकारी का कहना था कि उक्त ट्रांसफारमर दूसरे जगह के लिए है. मौके पर पहुंचे जिप अध्यक्ष महेश राय ने इएसइ सुनील कुमार से बातचीत की. इएसइ श्री कुमार भी मामले की जानकारी लेने के बाद 100 केबीए के ट्रांसफारमर को तत्काल के लिए वहां लगाने की स्वीकृति दी. इसके बाद जाकर लोग शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




