मां चंचला धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

मरकच्चो : शक्ति पीठ मां चंचला धाम में आषादी पूजा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यहां प्रतिदिन श्रद्धालु माता का दर्शन कर बकरे की बली दे रहे हैं. प्रत्येक वर्ष पूरे आषाढ़ महीना यहां मेला जैसा दृश्य रहता है. सभी गांव के लोग चंदा जमा कर आषाढ माह में पूजा अर्चना के […]
मरकच्चो : शक्ति पीठ मां चंचला धाम में आषादी पूजा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यहां प्रतिदिन श्रद्धालु माता का दर्शन कर बकरे की बली दे रहे हैं. प्रत्येक वर्ष पूरे आषाढ़ महीना यहां मेला जैसा दृश्य रहता है. सभी गांव के लोग चंदा जमा कर आषाढ माह में पूजा अर्चना के बाद बकरे की बली देते है ताकि कृषि कार्य में समृद्धि बने रहे. पूजा अर्चना के बाद ग्रामीण अपने आप को निहाल मानते है.
क्या है मान्यता
घने जंगलों में पहाड़ पर अवस्थित मां चंचला श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है. 90 के दशक तक लोग इस बियावान जंगल में प्रवेश करने से भी डरते थे, परंतु मां चंचला धाम की शक्ति उन्हें तब भी अपनी ओर आकर्षित करती थी. श्रद्धालु कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के कानीकेंद मोड़ से लगभग सात किलोमीटर की दूरी घने जंगलों में चल कर मां चंचला धाम पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं और मन्नतें मांगते हैं. यहां दीपक जलाने के लिए श्रद्धालु घुटनों के बल रेंग कर गुफा में प्रवेश करते हैं.
पहाड़ के सबसे ऊंची चोटी पर भी एक लंबी कंदरा है, जहां देवाधिदेव महादेव विराजमान हैं. क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार यहां सैकड़ों वर्षो से पूजा-अर्चना होती आ रही है. लोग इस स्थान को बड़की चंचला मां के नाम से जानते हैं. जो श्रद्धालु शुद्ध मन से यहां पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगते हैं, उनकी मुरादें पूरी होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




