भाजपा सिर्फ शिलान्यास की पार्टी है
Updated at : 10 Dec 2018 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : झाविमो की बैठक फोरलेन चौक पर चंदवारा अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन वरिष्ठ नेता कौलेश्वर सिंह ने किया. बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए लोकसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी को जिताने का संकल्प लिया गया. मौके पर युवा मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि […]
विज्ञापन
जयनगर : झाविमो की बैठक फोरलेन चौक पर चंदवारा अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन वरिष्ठ नेता कौलेश्वर सिंह ने किया. बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए लोकसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी को जिताने का संकल्प लिया गया. मौके पर युवा मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि भाजपा के हाथों सिर्फ शिलान्यास ही होता है, उद्घाटन से कोसों दूर है.
अभी हाल में ही चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह पंचायत में जलमीनार का भूमि पूजन हुआ, वो भूमि पूजन तक ही सीमित रह जायेगा. इससे पहले 2016 में तिलैया नहर परियोजना को स्वीकृति मिली थी. मगर आज तक वहां एक ईंट भी नहीं गिरा है. स्थानीय सांसद व विधायक जनहित में काम नहीं कर रहे है.
इसी प्रकार डूमरडीहा से होते हुए तिलैया डैम से उरवां मोड़ तक सड़क का डीपीआर तथा सर्वे 2016 में ही कराया गया मगर यह योजना भी अधर में है. जयनगर के गोहाल में पॉलिटेक्निक कॉलेज को मंजूरी मिली, मगर इसके निर्माण के दिशा में अब तक कोई काम नहीं हुआ है. श्री यादव ने कहा कि कांको से चुटियारो करियावां होते हुए सतडीहा तक जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर है.
मगर इस ओर जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं. कंद्रपडीह, रेभनाडीह में आज तक ओवरब्रीज नहीं बना. बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 दिसंबर को जमकटी मैदान में चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायत पिपराडीह, बिरसोडीह, बडकी धमराय, कांटी, कांको तथा जयनगर प्रखंड के तीन पंचायत तमाय, कंद्रपडीह व करियावां के कार्यकर्ताओं व बूथ समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण सह सम्मेलन होगा. मौके पर गजेंद्र पांडेय, सुनील यादव, प्रेम यादव, गंगाधर पासवान, सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




