जनता की समस्याओं का तत्काल निदान होगा : बीडीओ

Updated at : 10 Oct 2018 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
जनता की समस्याओं का तत्काल निदान होगा : बीडीओ

डोमचांच : प्रखंड में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में लोगों ने अपनी समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा. जनता दरबार में कई स्टॉल लगाये गये थे. स्वास्थ्य विभाग द्वारा हिमोग्लोबिन, मलेरिया की जांच की गयी. जनता दरबार में अधिकतर लोग अपने राशन कार्ड, पेंशन, पीएम आवास योजना आदि समस्याओं को लेकर […]

विज्ञापन
डोमचांच : प्रखंड में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में लोगों ने अपनी समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा. जनता दरबार में कई स्टॉल लगाये गये थे. स्वास्थ्य विभाग द्वारा हिमोग्लोबिन, मलेरिया की जांच की गयी. जनता दरबार में अधिकतर लोग अपने राशन कार्ड, पेंशन, पीएम आवास योजना आदि समस्याओं को लेकर आये थे.
मौके पर प्रमुख सत्य नारायण यादव ने कहा कि हर माह जनता दरबार लगने से लोगों की समस्याओं का निदान होगा. इसके लिए उन्होंने उपायुक्त को धन्यवाद दिया. बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि जनता की जो भी समस्याएं है, उसका निदान तत्काल होगा. जिस समस्या का समाधान नहीं हुआ है, उसका निदान तीन से सात दिनों में किया जायेगा.
मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सिंह परिमल, 20 सूत्री सदस्य बसंत मेहता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी, एमओ सुरेंद्र कुमार, मनरेगा बीपीओ मुकुंद कुमार श्रीवास्तव, शिक्षा विभाग से राधा सिंह, संतोष कुमार, विकास कुमार, भोला पांडे, किशन यादव, मुखिया सुभद्रा देवी, विद्यासागर तिवारी, विभूति भूषण, शिव ठाकुर, रवींद्र ठाकुर, मंजूर आलम, नदीम खान, महेश दास, राजन मेहता, प्रमोद कुमार, रंजन कुमार, अजय कुमार, त्रिपुरारी सिंह, मुन्ना सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola