ePaper

महिलाएं संगठन के साथ चुनाव में भागीदारी निभायें

Updated at : 18 Sep 2018 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं संगठन के साथ चुनाव में भागीदारी निभायें

कोडरमा : जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस का नये रूप में झंडा लांच किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से सम्मानित महिला कांग्रेसजनों ने नये झंडे को हाथ में लेकर राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, महिला कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाये तथा जिले में महिला कांग्रेस के संगठन […]

विज्ञापन
कोडरमा : जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस का नये रूप में झंडा लांच किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से सम्मानित महिला कांग्रेसजनों ने नये झंडे को हाथ में लेकर राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, महिला कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाये तथा जिले में महिला कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूत करने हेतु अपनी सहभागिता जतायी.
मौके पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा बेबी सिन्हा तमाम उपस्थित महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महिलाओं के हक व अधिकार के लिए प्रयासरत रहते है. हम महिला भी कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सहयोग करें. मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने विश्वास दिलाया कि महिलाएं संगठन के साथ चुनाव में भी अपनी भागीदारी जताये.
कोडरमा कांग्रेस हर वक्त आपके साथ है. मौके पर चंदवारा प्रमुख सचिव लीलावती देवी, वार्ड पार्षद स महिला नगर अध्यक्ष असगरी खातून, मुखिया महेंद्र प्रसाद यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फैयाज कैसर, भागीरथ, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान, सत्तार अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, प्रवक्ता संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी जहीरुद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेसी राम लखन पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, विमल सरावगी, राम प्रसाद यादव, महिला कांग्रेस की सोनी प्रवीण, सलमा खातून, इशरत, मीना देवी, शांति देवी, सुषमा देवी, उषा देवी, पूनम देवी, सुदामा देवी, सीमा देवी, पुष्पा देवी, कलावती देवी, रूबी देवी, दुलारी देवी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola