राज्य सरकार तरह-तरह के टैक्स लगा जनता को कर रही परेशान

Updated at : 16 May 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार तरह-तरह के टैक्स लगा जनता को कर रही परेशान

लाल झंडा लिये कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस झुमरीतिलैया : बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ वामदलों सीपीएम व माले के संयुक्त बैनर तले बिजली ऑफिस झुमरीतिलैया में धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाये गये. इससे पूर्व सरकारी बस स्टैंड से ओवरब्रिज, झंडा चौक, पूर्णिमा टॉकिज, सामंतों पेट्रोल पंप रोड होते हुए बिजली ऑफिस तक […]

विज्ञापन

लाल झंडा लिये कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

झुमरीतिलैया : बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ वामदलों सीपीएम व माले के संयुक्त बैनर तले बिजली ऑफिस झुमरीतिलैया में धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाये गये. इससे पूर्व सरकारी बस स्टैंड से ओवरब्रिज, झंडा चौक, पूर्णिमा टॉकिज, सामंतों पेट्रोल पंप रोड होते हुए बिजली ऑफिस तक लाल झंडा लिये कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. जुलूस में जनविरोधी भाजपा सरकार मुर्दाबाद, बिजली दर में बढ़ोतरी वापस लो, 24 घंटे बिजली देने होगी, लोड शेडिंग बंद करो आदि नारे लगाये जा रहे थे.
धरना स्थल पर माले राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव की अध्यक्षता व राजकुमार पासवान के संचालन में सभा हुई. सभा को श्यामदेव यादव, सीपीएम जिला सचिव रमेश प्रजापति, माले के जिला संयोजक इब्राहिम अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को करारा झटका दिया है. बिजली दरों में वृद्धि का जनविरोधी प्रस्ताव को मंजूरी देकर आम जनता पर बोझ लाद दिया गया है
और बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं के साथ अन्याय किया गया है. राज्य की भाजपा सरकार लगातार तरह-तरह का टैक्स लगाकर आम जनता को परेशान कर रही है. इस सरकार को जवाब देना पड़ेगा. वामदल राज्य की जनता से आह्वान किया कि बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध दर्ज करें और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें. धरना में राजकुमार पासवान, महेंद्र तुरी, भिखारी राम, मुन्ना यादव, अशोक रजक, रामचंद्र राम, रवींद्र भारती, नागेश्वर दास, रोहित दास, बीरेंद्र यादव, संदीप कुमार, नागेश्वर प्रसाद, बसंती देवी, सुनीता देवी समेत भारी संख्या में वामदलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
वामदलों की मुख्य मांगें
एक मई से बढ़े बिजली बिल को वापस लिया जाये
24 घंटे में 22 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाये
जिले में शिविर लगा कर बिजली कनेक्शन दिया जाये
नये कनेक्शन व ट्रांसफार्मर के नाम पर भ्रष्टाचार पर रोक लगायी जाये
नगर के सभी वार्डों में पुराने व जर्जर तारों को बदला जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola