दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह

Updated at : 09 May 2018 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह

झुमरीतिलैया : शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर ब्लॉक रोड में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सदस्य रामरतन महर्षि व प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विद्यार्थियों ने अपने बुजुर्गों का पांव प्रक्षालन कर उनसे आशीर्वाद लिया. फिर उन्हें जल से पवित्र कर तिलक व […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर ब्लॉक रोड में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सदस्य रामरतन महर्षि व प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विद्यार्थियों ने अपने बुजुर्गों का पांव प्रक्षालन कर उनसे आशीर्वाद लिया. फिर उन्हें जल से पवित्र कर तिलक व अक्षत लगाकर अपनी आरती कर पूजा-अर्चना की गयी.
दादा-दादी व नाना-नानी ने भी अपने पोता-पोती व नाती-नातिन को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया. संचालन आचार्य रंजीत कुमार पांडेय ने किया. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. प्रधानाचार्य ने इस कार्यक्रम की महता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों ने माता-पिता के साथ दादा-दादी व नाना-नानी के प्रति सम्मान होना चाहिए. बच्चों द्वारा नाटक सह गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के अगले चरण में सचिव रामरतन महर्षि ने कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र के निर्माण के मुख्य श्रोत है. मौके पर सचिव, संघ चालक व प्रधानाचार्य ने श्रीफल देकर बुजुर्गो को सम्मानित किया. कार्यक्रम में युगल किशोर शर्मा, सजन्न शर्मा, सीता देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, ब्रह्मदेव प्रसाद, काली मंडल, रूपलाल पंडित, आचार्य हरिशंकर प्रसाद, अमर डे, अरुण कुमार, ब्रह्मदेव सिंह चौहान, आनंद कुमार सिन्हा, कृष्ण चंद कन्हैया, शंकर गोपाल, नागेश सिन्हा, मनोज कुमार पंडित, लख्खी सिंह, रूविता कुमारी, आशा कुमारी, रविता उपाध्याय, श्वेता सिन्हा, संगीता सिन्हा, अल्पा कुमारी, उमेश कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola