मंजिल उन्हें मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है: शालिनी

झुमरीतिलैया : पंचायती राज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के सम्मान में शुक्रवार की शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. नागरिक मंच के तत्वावधान में रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बीआर इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं डॉली एंड […]
झुमरीतिलैया : पंचायती राज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के सम्मान में शुक्रवार की शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. नागरिक मंच के तत्वावधान में रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बीआर इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं डॉली एंड ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया. छात्रा सुजल एंड ग्रुप ने भांगड़ा फॉग डांस बोलो तारा रारा… प्रस्तुत कर समा बांधा. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर जिप अध्यक्ष को सम्मानित किया. चंद्रलता वर्णवाल, ब्यूटी सिंह, वर्षा कुमारी ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. नागरिक मंच की ओर से अभिनंदन पत्र भी जिप अध्यक्ष को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




