ट्रक जलाने के मामले में छह लोगों को जेल

कोडरमा बाजार : चाराडीह के समीप बीते माह सड़क हादसे के बाद गुस्साये ग्रामीणों द्वारा ट्रक जलाने और पुलिस के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में कोडरमा पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि उक्त मामले में कोडरमा थाना में थाना प्रभारी के बयान पर कांड संख्या […]
कोडरमा बाजार : चाराडीह के समीप बीते माह सड़क हादसे के बाद गुस्साये ग्रामीणों द्वारा ट्रक जलाने और पुलिस के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में कोडरमा पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि उक्त मामले में कोडरमा थाना में थाना प्रभारी के बयान पर कांड संख्या 43/14 के तहत नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. जेल भेजे गये लोगों में सूरज साव, सुनील शर्मा, नवीन कुमार, किशोर शर्मा, गौतम कुमार यादव, बालगोविंद यादव के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




