मुख्यमंत्री जनसंवाद से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : उपायुक्त

Updated at : 24 Apr 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनसंवाद से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : उपायुक्त

खूंटी : समाहरणालय सभागार खूंटी में उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनसंवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद के मामलों के साथ जनता से प्राप्त किसी भी तरह की शिकायतों का शीघ्र समाधान करें. जनसंवाद मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए स्वयं लॉग […]

विज्ञापन

खूंटी : समाहरणालय सभागार खूंटी में उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनसंवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद के मामलों के साथ जनता से प्राप्त किसी भी तरह की शिकायतों का शीघ्र समाधान करें. जनसंवाद मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए स्वयं लॉग इन, पासवर्ड रखें व मामलों का निबटारा करें. निष्पादित मामलों को अविलंब अपलोड करें.

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के निष्पादन के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना कर शिकायतों का समाधान करें. बैठक में जनसंवाद संबंधी मामलों का निबटारा में विलंब करने व कार्य के निष्पादन में रुचि नहीं लेने के लिए जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, बीइइओ अड़की व कर्रा, पणन सचिव बाजार समिति अन्य एक अधिकारी को कारण पृच्छा करते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया. नागार्जुन कंस्ट्रक्शन को कारण पृच्छा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola