कोडरमा से लूट का 32 लाख और 3.2 किलोग्राम सोना बरामद

Updated at : 22 Apr 2018 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा से लूट का 32 लाख और 3.2 किलोग्राम सोना बरामद

कोडरमा : फुलवारीशरीफ पटना के स्वर्णाभूषण कारोबारी राजेश कुमार से 1.32 करोड़ रुपये नकदी व 4.5 किलो सोना की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों ने नकदी और सोना को जमीन में गाड़ दिया था. एसआईटी कोडरमा की टीम ने बीती रात नालंदा जिले में […]

विज्ञापन

कोडरमा : फुलवारीशरीफ पटना के स्वर्णाभूषण कारोबारी राजेश कुमार से 1.32 करोड़ रुपये नकदी व 4.5 किलो सोना की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों ने नकदी और सोना को जमीन में गाड़ दिया था. एसआईटी कोडरमा की टीम ने बीती रात नालंदा जिले में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और जमीन में गाड़कर रखी गयी करीब 32 लाख रुपये की नकदी व 3.2 किलो सोना बरामद कर लिया है. इस बरामदगी के साथ ही पुलिस ने मौके पर से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना को अंजाम देने में व्यवसायी के चालक की भूमिका मुख्य रूप से सामने आई है. पूरे मामले की कोडरमा एसपी शिवानी तिवारी ने पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड से पहले घाटी में बीते 14 अप्रैल की रात अपराधियों ने फुलवारीशरीफ के स्वर्ण व्यवसायी से 1.32 करोड़ रुपये नकद व साढ़े चार किलो सोना लूट लिया था. थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार व्यवसायी जब पटना से कोयंबटुर जा रहा थे तो क्रेटा कार (बीआर-1सीवाई-5713) व चालक विवेक कुमार को अपराधियों ने अगवा कर घटना को अंजाम दिया था, पर जब पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी तो इस घटना में अपनों के ही शामिल होने की बात सामने आई. घटना के कुछ दिन बाद ही क्रेटा कार गोविंदपुर नवादा में लावारिस हालत में बरामद हुई थी, जबकि एक सह चालक पटरू बटबिगहा स्थित अपने घर में पाया गया था. पुलिस ने जब कड़ियों को एक साथ जोड़ा तो पूरे मामले का खुलासा होते चला गया. इसके बाद कोडरमा पुलिस ने नगरनौसा पुलिस के सहयोग से मोनियमपुर समेत अन्य गांवों में छापामारी कर गिरोह के एक व्यक्ति को पकड़कर 32 लाख रुपये व करीब तीन किलोग्राम सोना बरामद किया. पकड़े गए आरोपियों में व्यवसायी के कार का चालक विवेक कुमार, उसकी पत्नी खुशबू व विपिन कुमार शामिल हैं.

गिट्टी के ढेर पर पड़ी नजर तो हुई बरामदगी

कांड के खुलासे के लिए गठित टीम में शामिल कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप, एसआई कन्हाय सिंह व अन्य लगातार बिहार के अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर रहे हैं. पुलिस टीम 32 लाख के अलावा अभी तक बरामद नहीं हुई बड़ी राशि करीब एक करोड़ व बाकी बचे सोना को बरामद करने का प्रयास कर रही है. सुराग के आधार पर अलग-अलग दो टीमें बिहार के जहानाबाद, नालंदा, बख्तियारपुर सहित अन्य जगहों पर छापामारी में जुटी है, जबकि एक टीम गिरफ्तार महिला को ट्रांजिड रिमांड पर लेकर देर रात कोडरमा पहुंचेगी. पुलिस को यह कामयाबी लूटी गयी मोबाइल की लोकेशन के आधार पर मिली है.
कारोबारी से हुए लूट के मामले में करीब 32 लाख व 3.2 किलो सोना बरामद हुआ है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. अन्य दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर रही है. अभी और खुलासे होने बाकी हैं.
– शिवानी तिवारी, एसपी कोडरमा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola