पशु हत्या के आरोप में लोगों ने 30 घरों में की तोड़फोड़

कोडरमा : कोडरमा के डोमचांच थाना के नावाडीह गांव में मंगलवार को पशु हत्या के बाद तनाव फैल गया. एक गुट के सैकड़ों लोग उग्र हो गये. उन्होंने दूसरे गुट के करीब 30 घरों में घुस कर तोड़फोड़ की. एक धार्मिक स्थल में भी घुस कर तोड़फोड़ की. धार्मिक पुस्तकें जला दी. गुमटी को पलट […]
कोडरमा : कोडरमा के डोमचांच थाना के नावाडीह गांव में मंगलवार को पशु हत्या के बाद तनाव फैल गया. एक गुट के सैकड़ों लोग उग्र हो गये. उन्होंने दूसरे गुट के करीब 30 घरों में घुस कर तोड़फोड़ की. एक धार्मिक स्थल में भी घुस कर तोड़फोड़ की. धार्मिक पुस्तकें जला दी. गुमटी को पलट दिया. उग्र लोगों ने 17 बाइक, एक बोलेरो, एक कार व दो टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिया. कई घरों में घुस कर सामान बाहर निकाल कर फेंक दिये और तोड़फोड़ की. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
उग्र लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किये. पथराव व लाठीचार्ज में इजराइल अंसारी व जुम्मन मियां घायल हो गये. इजराइल मियां की गंभीर है, उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, एसपी शिवानी तिवारी व अन्य पदाधिकारी नावाडीह गांव पहुंचे. डीसी-एसपी ने पीड़ित लोगों से पूछताछ की. सभी लोगों से संयम बरतने की अपील की. एसडीओ ने गांव में धारा 144 लागू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




