कोडरमा में व्यवसायी से लूटी गयी कार नवादा से बरामद

कोडरमा : फुलवारीशरीफ पटना निवासी सोना चांदी कारोबारी राजेश कुमार के साथ बीते दिन हुई बड़ी लूट के मामले में लूटी गई क्रेटा कार नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से बरामद हो गयी है. पुलिस ने कार नंबर (बीआर-1सीवाई-5713) को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बहियारा गांव के पास सुघडी इंटर विद्यालय के निकट से […]
कोडरमा : फुलवारीशरीफ पटना निवासी सोना चांदी कारोबारी राजेश कुमार के साथ बीते दिन हुई बड़ी लूट के मामले में लूटी गई क्रेटा कार नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से बरामद हो गयी है. पुलिस ने कार नंबर (बीआर-1सीवाई-5713) को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बहियारा गांव के पास सुघडी इंटर विद्यालय के निकट से लावारिस अवस्था में बरामद किया है. हालांकि, कोडरमा थाना पुलिस अभी कार को गोविंदपुर से ला नहीं पाई है. बरामद कार में कपड़े व डिस्पोजल सिरिंज भी मिले हैं. वहीं पुलिस को सह चालक पटरू का भी पता चल गया है. पटरू को अपराधियों ने बीच रास्ते में उतार दिया था. बताया जाता है कि इसके बाद वह सीधे अपने घर बटबिगहा पहुंच गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




