1.32 करोड़ और 4.5 किलो सोना की लूट
Updated at : 16 Apr 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : रांची-पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी में पटना के आभूषण व्यवसायी राजेश कुमार से अपराधियों ने 1.32 करोड़ रुपये नकद और करीब साढ़े चार किलो सोना लूट लिये. व्यवसायी क्रेटा गाड़ी से पटना से कोयम्बटूर जेवरात खरीदने जा रहे थे. इसी क्रम में शनिवार रात करीब 9.30 बजे बोलेरो पर सवार चार अपराधियों […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : रांची-पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी में पटना के आभूषण व्यवसायी राजेश कुमार से अपराधियों ने 1.32 करोड़ रुपये नकद और करीब साढ़े चार किलो सोना लूट लिये. व्यवसायी क्रेटा गाड़ी से पटना से कोयम्बटूर जेवरात खरीदने जा रहे थे. इसी क्रम में शनिवार रात करीब 9.30 बजे बोलेरो पर सवार चार अपराधियों ने कोडरमा घाटी के बागीटांड़ के पास घटना को अंजाम दिया.
लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक समेत व्यवसायी की गाड़ी (बीआर-1सीवाई-5713) को अगवा कर रजौली की ओर ले गये. रास्ते में व्यवसायी और सहचालक को गाड़ी से उतार दिया. व्यवसायी ने घटनास्थल के पास स्थित मंदिर में रात बितायी. सुबह होने पर वह कोडरमा थाना पहुंचे और मामला दर्ज (कांड संख्या 73/18) कराया. उसने पुलिस को बताया कि इस तरह नकदी व सोना लेकर वह दो-तीन बार कोयंबटूर जा चुका है.
कोडरमा एसपी शिवानी तिवारी ने मामले की जांच के लिए दो टीम गठित कर दी. एक टीम को पटना भेजा गया, जबकि दूसरी टीम कोडरमा में जांच कर रही है. एसडीपीओ अनिल शंकर ने बताया कि लूटे गये सोना व रुपये से संबंधित कोई कागजात राजेश प्रस्तुत नहीं कर पाये. टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को आशंका है कि घटना को अंजाम राजेश के सहयोगी दे सकते हैं. समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला था.
ओवरटेक कर कार रोकी गयी
व्यवसायी राजेश कुमार (पिता योगेंद्र प्रसाद, फुलवारीशरीफ ) ने पुलिस को बताया कि वह पटना से सोना खरीद कर कोयम्बटूर में बेचते हैं. इसके एवज में वहां से सोना और चांदी के जेवरात खरीदते हैं. शनिवार को वह कार चालक विवेक कुमार के साथ साढ़े चार किलो सोना व नगद एक करोड़ 32 लाख रुपये लेकर फुलवारीशरीफ(पटना) से कोयंबटूर के लिए निकले थे. रास्ते में बिहारशरीफ के पास सह चालक पटरू को लिया. वे लोग जैसे ही वह बागीटांड़ के पास पहुंचे पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोका. इसके बाद बोलेरो से उतरे तीन लोगों ने चाकू व कट्टे के बल पर चालक से कार का दरवाजा खुलवाया और कार में घुस कर बैठ गये. कुछ दूर जाने पर अपराधियों ने सहचालक पटरू को गाड़ी से उतार दिया. कुछ दूर जाने पर मुझे भी उन लोगों ने गाड़ी से उतार दिया. इसके बाद मेरे चालक विवेक को रजौली चलने को कहा. इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला.
पटना से कोयंबटूर जा रहा था कारोबारी
पुलिस को संदेह, कारोबारी से थाने में हुई घंटों पूछताछ : मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ अनिल शंकर व थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह ने बताया कि जिस तरह भुक्तभोगी घटना की जानकारी दे रहा है, उससे संदेह उत्पन्न हो रहा है. हालांकि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




