श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Updated at : 13 Apr 2018 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत मानगढ़ के प्रजापत नगर में नौ दिवसीय श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ अनुष्ठान गुरुवार को कलशयात्रा के साथ आरंभ हुआ. गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडल से कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा में विधायक मनोज कुमार यादव ने माथे पर कलश देकर […]

विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत मानगढ़ के प्रजापत नगर में नौ दिवसीय श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ अनुष्ठान गुरुवार को कलशयात्रा के साथ आरंभ हुआ. गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडल से कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
शोभायात्रा में विधायक मनोज कुमार यादव ने माथे पर कलश देकर महिलाओं को जल भरनी के लिए रवाना किया. लेढिया नदी से जल लेकर महिलाएं पुनः यज्ञ मंडप पहुचीं, जहां कलश स्थापित की गयी. मौके पर मुखिया आरती देवी, प्रदीप चंद्रवंशी, पंसस शंभु दांगी, तेज नारायण प्रजापति, दिनेश्वर प्रजापति, शंकर प्रजापति, उपेंद्र प्रजापति, नारायण प्रजापति, मनीष कुमार कुशवाहा, गौरी प्रसाद दांगी, रूपेश प्रजापति, छोटी कुशवाहा सहित कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola