चलेगा शक्तिमान, तो होगा जब्त
Updated at : 13 Apr 2018 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : जिले में बालू व माइका के अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई होगी. इसके अलावा अवैध क्रशरों का संचालन रोकने को लेकर भी जिम्मेवारी तय की गयी है. उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीसी ने अवैध खनन पर […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : जिले में बालू व माइका के अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई होगी. इसके अलावा अवैध क्रशरों का संचालन रोकने को लेकर भी जिम्मेवारी तय की गयी है. उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीसी ने अवैध खनन पर हर हाल में शिकंजा कसने का निर्देश दिया.
डीसी ने कहा कि अवैध बालू के उठाव पर हर हाल में रोक लगायें. यदि कोई गाड़ी पहली बार पकड़ी जाती है तो फाइन लेकर छोड़ दें, लेकिन एक बार से अधिक बार यदि गाड़ी पकड़ी जाती है तो एफआइआर दर्ज कर नियम संगत कार्रवाई करें. वहीं माइका के अवैध खनन व ढिबरा ले जाने वाले वाहन को हर हाल में जब्त करने की बात कही गयी. बताया गया जिला में केवल एक लाइसेंसधारी मनोज भदानी हैं, जिन्हें माइका का व्यापार करने का लाइसेंस सरकार से प्राप्त है. वन क्षेत्र में अवैध खनन पर रेंजर, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी मिल कर कार्रवाई करेंगे.
डीसी ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध ढिबरा व पत्थर का व्यवसाय न हो. टास्क फोर्स में शामिल पदाधिकारी नियमित रूप से क्रशर व खदानों की जांच करें अवैध पाये जाने पर कार्रवाई करें. यदि किसी अवैध खनन में विस्फोटक पदार्थ का उपयोग किया जाता है, तो पकड़े जाने पर उक्त खदान संचालक पर कार्रवाई होगी. डीसी ने कहा कि वैसे क्रशर जिन्होंने कभी भी अनुमति/लाइसेंस प्राप्त नहीं किया है, डीसी ने सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि इन्हें ध्वस्त कर दिया जाये. अंचल अधिकारियों को अगली बैठक के पूर्व दो क्रशर को ध्वस्त करने का लक्ष्य दिया गया. इसके साथ ही लाइसेंसी क्रशरों में बाउंड्री वाल/पानी छिड़काव आदि का कार्य करने का निर्देश दिया गया.
शक्तिमान ट्रक के संबंध में कहा गया कि यदि सड़क पर परिवहन करते हुए देखा गया, तो उसे जब्त कर आवश्यक कार्रवाई करें. डीसी ने कहा कि जिन भी क्रशरों पर एफआइआर हुआ है, यदि वो संचालित हैं तो संबंधित थाना प्रभारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे. एसपी शिवानी तिवारी ने पीसीआर वैन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे अवैध वसूली करते हुए पाये जाते है तो उन्हें तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इधर, डीसी ने अन्य विभागों के साथ भी समीक्षा बैठक की. इस अवसर पर एसपी शिवानी तिवारी, डीडीसी आलोक त्रिवेदी, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लियाकत अली, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी राजेश साहू, नरेश रजक, एडीएमओ राजा राम प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष सिंह, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, विभिन्न थाना के थाना प्रभारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




