बैंक खाते से उड़ाये 53 हजार रुपये
Updated at : 12 Apr 2018 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : साइबर अपराधियों ने शहर के एक व्यक्ति को फिर निशाना बनाते हुए बैंक खाते से हजारों रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में पीड़ित अड्डी बंगला निवासी इंद्रदेव चौधरी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनका बैंक खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया झुमरीतिलैया […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : साइबर अपराधियों ने शहर के एक व्यक्ति को फिर निशाना बनाते हुए बैंक खाते से हजारों रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में पीड़ित अड्डी बंगला निवासी इंद्रदेव चौधरी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनका बैंक खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया झुमरीतिलैया शाखा में है. आठ अप्रैल को उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि मैं यूनियन बैंक के मुंबई स्थित हेड क्वार्टर से बोल रहा हूं.
आपने एक वर्ष से अपना एटीएम कार्ड प्रयोग नहीं किया, इसलिए आपका एटीएम कार्ड व खाता बंद होने वाला है. साथ ही बैंक खाते से जुड़ी गड़बड़ी दूर की जा रही है. फोन करनेवाले ने एटीएम कार्ड नंबर के साथ अन्य जानकारी मांगी. इसके कुछ देर बाद ही
उनके खाते से 53 हजार रुपये
की निकासी हो गयी. पुलिस ने इस संबंध में थाना कांड संख्या 72/18 दर्ज किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




