एएनएम के वेतन निकासी पर लगी रोक, सीएस ने मांगा स्पष्टीकरण

Updated at : 12 Apr 2018 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
एएनएम के वेतन निकासी पर लगी रोक, सीएस ने मांगा स्पष्टीकरण

कोडरमा : जयनगर प्रखंड के नईटांड़ स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम ममता कुमारी के ड्यूटी से गायब रहने और इलाज के अभाव में नवजात शिशु के मौत मामले में सिविल सर्जन डॉ योगेंद्र महतो ने एएनएम ममता कुमारी के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा है. साथ ही उक्त एएनएम को नईटांड़ स्वास्थ्य उपकेंद्र […]

विज्ञापन

कोडरमा : जयनगर प्रखंड के नईटांड़ स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम ममता कुमारी के ड्यूटी से गायब रहने और इलाज के अभाव में नवजात शिशु के मौत मामले में सिविल सर्जन डॉ योगेंद्र महतो ने एएनएम ममता कुमारी के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा है.

साथ ही उक्त एएनएम को नईटांड़ स्वास्थ्य उपकेंद्र से चदरा पिपराडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्थानांतरित किया गया है. बताते चलें कि बीते सोमवार को नईटांड़ निवासी देवंती देवी (पति शंकर दास) को प्रसव पीड़ा होने के बाद उक्त महिला को स्वास्थ्य उप केंद्र नईटांड़ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उक्त महिला का प्रसव हो गया. इसके बाद परिजनों ने महिला और बच्चे को लेकर स्वास्थ्य उप केंद्र पहुंचे मगर एएनएम ममता कुमारी ड्यूटी से अनुपस्थित थी ,जिसके कारण नवजात का सही समय पर इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत के आलोक में सीएस ने उक्त कार्रवाई की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola