साजिश के तहत संजय यादव को फंसा रही है पुलिस

Updated at : 12 Apr 2018 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
साजिश के तहत संजय यादव को फंसा रही है पुलिस

झुमरीतिलैया : अवैध शराब के कारोबार में जेल में बंद आजसू नेता संजय यादव के बचाव में एक बार फिर पार्टी नेता उतर आये हैं. जेल में मीट-मुर्गा ले जाने से रोकने पर जान मारने की धमकी देने को लेकर हुए केस के मामले में नेताओं का आरोप है कि बीते दिन मंडल कारा के […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : अवैध शराब के कारोबार में जेल में बंद आजसू नेता संजय यादव के बचाव में एक बार फिर पार्टी नेता उतर आये हैं. जेल में मीट-मुर्गा ले जाने से रोकने पर जान मारने की धमकी देने को लेकर हुए केस के मामले में नेताओं का आरोप है कि बीते दिन मंडल कारा के हवलदार गार्ड प्रभारी अब्दुल मजीद ने कोडरमा थाना में जो कांड संख्या 65/18 दर्ज कराया है, वह पुलिस प्रशासन की साजिश है.
नेताओं ने इसको लेकर प्रेस वार्ता की. नेताओं ने कहा कि हवलदार द्वारा आरोप लगाया गया था कि नवादा बस्ती निवासी संजय यादव ने उन्हें गोली से उड़ाने की धमकी दी है. परंतु 10 अप्रैल को हवलदार अब्दुल मजीद ने आरक्षी अधीक्षक को एक आवेदन देकर कहा है कि वे अनिल यादव व सतगावां निवासी संजय यादव की शिकायत लेकर थाना गया था. नेताओं ने आरोप लगाया कि कोडरमा थाना प्रभारी ने खुद आवेदन टाइप कराने के बाद हस्ताक्षर करवाया था. हालांकि हवलदार ने एसपी को लिखे आवेदन में सीधे थाना प्रभारी पर आरोप नहीं लगाया है. आजसू जिला महिला प्रभारी रजनी बाला ने सूर्या बैंकवेट होल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस मामले से जिला प्रशासन की पोल खुल गयी है. इससे यह स्पष्ट हो गया कि एक बार फिर आजसू नेता को साजिश के तहत फसाने की कोशिश की जा रही है. आजसू पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए विरोधी दल व कुछ सत्ताधारी पक्ष के लोग जिला प्रशासन को अपने प्रभाव में लेकर हमारे नेता को फंसाने के प्रयास कर रहे हैं. ये 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव से आजसू नेता को वंचित रखना चाहते हैं. आजसू पार्टी जिला प्रशासन से इसका जवाब चाहती है. पार्टी द्वारा केंद्र से लेकर प्रदेश तक के सभी मुख्य विभाग को आवेदन देकर स्वतंत्र संस्था से निष्पक्ष जांच की मांग की जायेगी. संजय यादव को सही न्याय नहीं मिला तो पार्टी समर्थकों के साथ 17 अप्रैल से आरक्षी अधीक्षक के कार्यालय के बाहर आमरण अनशन किया जायेगा. प्रेस वार्ता में केंद्रीय समिति सदस्य बालगोविंद मोदी, छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, जिला प्रवक्ता पप्पू खान वारसी, नगर अध्यक्ष आनंद वर्णवाल, नगर सचिव दीपक कुमार, नगर उपाध्यक्ष रोहित यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुमारी, सचिव विभा सिंह, पवन पांडेय, शशि यादव, अंश यादव, अरुण यादव, प्रमीला देवी, अफरोज आलम, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे.
आरोप से थाना प्रभारी का इंकार
इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि हमारे पास जो आवेदन आया था, उसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी को किसी से क्या बैर हो सकता है कि वह झूठे मुकदमे में किसी को फंसाये. उन्होंने यह भी कहा कि अनुसंधान के क्रम में उन्होंने संजय यादव से भी पूछताछ की थी. अब यह आरोप मुझ पर क्यों लग रहा है, यह मुझे नहीं पता.श्री सिंह ने कहा कि जब हवलदार ने एसपी को आवेदन दिया है ,तो जांच के बाद सच सामने आ जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola