वादों का बांध रहे पुल, लोगों को दे रहे विकास का भरोसा
Updated at : 12 Apr 2018 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा. नगर पर्षद अध्यक्ष पद के उप चुनाव में राजद प्रत्याशी पिंकी जैन ने बुधवार को शहर के कई इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर दो व नवादा बस्ती में प्रचार-प्रसार किया और मतदाताओं से पार्टी के चुनाव चिह्न लालटेन छाप पर वोट देने की अपील की. इस […]
विज्ञापन
कोडरमा. नगर पर्षद अध्यक्ष पद के उप चुनाव में राजद प्रत्याशी पिंकी जैन ने बुधवार को शहर के कई इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर दो व नवादा बस्ती में प्रचार-प्रसार किया और मतदाताओं से पार्टी के चुनाव चिह्न लालटेन छाप पर वोट देने की अपील की.
इस दौरान पिंकी जैन ने कहा कि पार्षद होने के नाते उन्होंने अपने वार्ड में जगह-जगह विकास का कार्य किया. यही कारण है कि जनता ने उन पर दोबारा भरोसा करते हुए पार्षद बनाया. अब पूरे शहर के लोगों की सेवा करने का अवसर राजद ने दिया है. बतौर महिला प्रत्याशी मैं चुनाव मैदान में हूं. अगर लोगों का साथ मिला और जीत हासिल हुई, तो शहर के हर गली मोहल्ले में बदलाव दिखेगा. उन्होंने लोगों से किसी के बहकावे में नहीं आकर राजद के पक्ष में गोलबंद होने की अपील की. इस अवसर पर वार्ड पार्षद आशा देवी, राजू यादव, संजय यादव, भुनु यादव, इबरार, संजय यादव, संजय सिंह, बिनोद सिंह, ईश्वर देव मोदी, छोटे सरकार, रवि यादव, सिकंदर यादव, टुन्नू जैन, दिलीप जैन आदि मौजूद थे.
निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने मांगे वोट
झुमरीतिलैया : नगर पर्षद अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने बुधवार को शहर के पानी टंकी रोड, सीडी कॉलोनी, गांधी स्कूल रोड में जनसंपर्क अभियान चलाया. कृष्णा सिंह ने अपने सभी समर्थकों के साथ इन इलाकों में घूम घूम कर अपने चुनाव चिह्न ईंट छाप पर मतदान करने की अपील की. मौके पर उन्होंने कहा कि शहर की जनता अगर मुझ पर भरोसा कर अध्यक्ष बनाती है, तो नगर पर्षद क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाकर हर एक घर में सप्लाइ पानी पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी.
वहीं शहर के गरीब तबके के लोगों के लिए कॉलोनी बनाने का प्रयास करूंगा. जनता की समस्याओं का निबटारा करना भी मेरा कर्तव्य होगा. जनसंपर्क के दौरान इनके साथ संजय सिन्हा, भानु प्रसाद सिन्हा, प्रदीप बनर्जी, राहुल सिन्हा, गौतम सिन्हा, रोशन सिंह, आकाश वर्मा, आकाश यादव, सन्नी गुप्ता, आकाश लकड़ा, विवेक कुमार, राजेश यादव, राहुल सिंह, उदय सिंह, शिवम सिंह, जितेंद्र कुमार, अमन कुमार, लड्डू कुमार, विपिन सिन्हा, इंद्रजीत सिंह आदि शामिल थे.
चुनाव में भाकपा करेगी माकपा को समर्थन
जयनगर : भाकपा जिला परिषद द्वारा प्रखंड परिसदन भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन कर नगर निकाय चुनाव में झुमरीतिलैया से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे माकपा नेता रवि पासवान को समर्थन देने की घोषणा की गयी. वहीं डोमचांच नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे राजद के मनोज रजक को समर्थन देने की घोषणा की गयी. पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि बहुत सोच समझकर पार्टी ने यह निर्णय लिया है. भाजपा से नप व नपं को बचाना जरूरी है. कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है. मोदी जी ने पीएम बनने से पहले कई वायदे किये थे, जो आज तक जमीन पर नहीं उतर पाया है.
लोग नोटबंदी व जीएसटी से तबाह व परेशान है. उन्होंने कहा कि राशन, केरोसिन, पेंशन व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर 13 को मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. महिला नेत्री सोनिया देवी ने कहा कि सरकार को शराबबंदी करानी चाहिए, तो सरकार स्वयं शराब बेच रही है. इसके खिलाफ संघर्ष को तेज किया जायेगा. इस अवसर पर राज्य परिषद सदस्य महेश प्रसाद सिंह, उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, अंचल मंत्री अर्जुन यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




