निकाय चुनाव : ईमानदार व साफ छवि वाले प्रत्याशी चुनें

Updated at : 11 Apr 2018 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
निकाय चुनाव : 	ईमानदार व साफ छवि वाले प्रत्याशी चुनें

झुमरीतिलैया : नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को डोमचांच व तिलैया पहुंचे. उन्होंने पहले डोमचांच के काली मंडा मैदान में नगर पंचायत से झाविमो से अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह व उपाध्यक्ष प्रत्याशी सतीश मिर्धा के पक्ष में […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को डोमचांच व तिलैया पहुंचे. उन्होंने पहले डोमचांच के काली मंडा मैदान में नगर पंचायत से झाविमो से अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह व उपाध्यक्ष प्रत्याशी सतीश मिर्धा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया, वहीं शाम में तिलैया के झंडा चौक पर नगर पर्षद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी असद खान के समर्थन में जनता को संबोधित किया.
मौके पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा. डोमचांच में उन्होंने कहा कि यहां नगर पंचायत का चुनाव पहली बार हो रहा है. नगर में अपनी सरकार बनानी है, तो ईमानदार व साफ छवि के उम्मीदवार को चुनें. हमारे दोनों प्रत्याशी ईमानदार व साफ छवि के है. उन्हें कंघी छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनायें. मरांडी ने कहा कि भाजपा ने लोगों से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की. रघुवर सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है. यहां पर ढिबरा व पत्थर व्यवसाय संकट में है. इस पर ध्यान न तो यहां की मंत्री का है और न ही सांसद का. सरकार को गरीब लोगों की चिंता नहीं है. केंद्रीय महासचिव खालिद खलील ने कहा कि रघुवर सरकार धोखेबाज है. झाविमो उम्मीदवार को जीता डोमचांच को बचायें. अध्यक्षता डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष अंगलाल राम व संचालन गणेश दास ने किया. सभा को केंद्रीय कमेटी सदस्य सुनील यादव, देवेंद्र मेहता, चुनाव प्रभारी हाशिम अंसारी, भीम साव, डाॅ भगवान दास, निजामउद्दीन, जिलाध्यक्ष वेदू साव, डाॅ जावेद, सुरेंद्र मेहता आदि ने संबोधित किया. मौके पर नसीम अंसारी, गणेश पांडेय, कामख्या नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र नारासण सिंह, दीपक रजक, कादिर परवेज, राजू साव, परवेज खान, प्रकाश मेहता, त्रिवेणी विश्वकर्मा, मनोज जॉनी, राजेश शर्मा, सिकंदर मेहता, आशीष पांडेय, धीरन सिंह, राजाप्रताप सिंह, दीपू सिंह, संदीप सिंह, संजीव सिंह, अरविंद सिंह, उपेंद्र यादव, पिंटू सिंह, विनय पांडेय, मलय पांडेय मौजूद थे.
असद खान ने तिलैया में किया जनसंपर्क : नगर पर्षद अध्यक्ष पद के झाविमो प्रत्याशी असद खान ने कई इलाको में जाकर मतदाताओं से कंघी छाप पर मुहर लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जीत मिली, तो वे युवा वर्ग के लिए एक स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, टाउन हॉल व पुस्तकालय बनाने का काम करेंगे. मौके पर केंद्रीय महासचिव खालिद खलील, जिलाध्यक्ष वेदू साव, भीम साव, राजेंद्र सिंह, सुनील यादव, मनोज यदुवंशी, सुरेश यादव, राजीव रंजन शुक्ला, मो हुसैन अली, दीपक चौहान, जुगनू सिंह, दीपक चौरसिया, अनमोल सिन्हा, अख्तर अशरफ, पिंकू, कृष्णा राम, प्रभाकर पांडेय, दिलीप कुमार वर्मा, सुजीत पांडेय, उत्तम शर्मा, बबलू कुमार, मोबिन कुरैशी, मो नईम, पप्पू पांडेय, वीरेंद्र वर्मा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola