जब्त विस्फोटक के मामले में पुलिस ने की जांच

Updated at : 10 Apr 2018 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
जब्त विस्फोटक के मामले में पुलिस ने की जांच

मरकच्चो : कोडरमा थाना क्षेत्र से गत दिन जब्त किये गये विस्फोटक लदे दो वाहनों के मामले में पुलिस टीम की जांच जारी है. एएसपी अजय पाल के नेतृत्व में एक टीम सोमवार को विस्फोटक मामले की जांच करने के लिए नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम तोलखार के समीप विशुनपुर मौजा में संचालित मैगजीन हाउस […]

विज्ञापन
मरकच्चो : कोडरमा थाना क्षेत्र से गत दिन जब्त किये गये विस्फोटक लदे दो वाहनों के मामले में पुलिस टीम की जांच जारी है. एएसपी अजय पाल के नेतृत्व में एक टीम सोमवार को विस्फोटक मामले की जांच करने के लिए नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम तोलखार के समीप विशुनपुर मौजा में संचालित मैगजीन हाउस पहुंची. उक्त मैगजीन हाउस का लाइसेंस कमल केडिया के पुत्र अंकित केडिया के नाम से है. इस दौरान पदाधिकारियों ने मैगजीन हाउस में डब्बे में रखे जिलेटिन, पावरजेल आदि की जांच की. एएसपी अजय पाल ने बताया कि मैगजीन संचालक द्वारा विस्फोटक पदार्थों की खरीदारी कहां से और कैसे की गयी है, इसी की जांच की जा रही है.
विस्फोटकों की खरीदारी की ऑनलाइन बिल की जांच भी जारी है. जांच के दौरान एएसपी के साथ इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी, बीडीओ ज्ञानमनी एक्का, नवलशाही थाना प्रभारी शाहिद रजा, एएसआइ बिरसा उरांव आदि उपस्थित थे. ज्ञात हो कि एसपी शिवानी तिवारी के निर्देश पर गत दिन विस्फोटकों से लदे दो वैन को जब्त किया गया था. पुलिस को संदेह है कि गलत कागजात के आधार पर इन विस्फोटकों को दूसरे जगह ले जाने की तैयारी थी. बाद में इसका प्रयोग अवैध उत्खनन में किया जाता.
देर शाम तक चलती रही बातचीत
कोडरमा. जब्त विस्फोटकों के मामले में सोमवार देर शाम तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची थी. बताया जाता है कि कागजात पर कुछ संदेह होने पर पुलिस इस संबंध में सत्यापन करने में जुटी है. दिन भर की जांच के बाद पुलिस पदाधिकारियों की बैठक एसपी आवास पर जारी थी. बैठक में एसपी शिवानी तिवारी के अलावा एएसपी अजय पाल, इंस्पेक्टर विजय सिंह, आरके तिवारी व अन्य मौजूद थे. पदाधिकारियों ने जांच के दौरान मिले तथ्यों से अवगत कराया. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं हो सका था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola