विरोध के बीच पेयजलापूर्ति योजना का शिलान्यास
Updated at : 09 Apr 2018 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : ग्रामीणों के विरोध के बीच रविवार को तिलोकरी में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का शिलान्यास सांसद डाॅ रवींद्र राय व विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने शिलापट का अनावरण कर किया. उक्त योजना का क्रियान्वयन 16 करोड 52 लाख 86 हजार रुपये की राशि से होना है. निर्माण कार्य […]
विज्ञापन
जयनगर : ग्रामीणों के विरोध के बीच रविवार को तिलोकरी में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का शिलान्यास सांसद डाॅ रवींद्र राय व विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने शिलापट का अनावरण कर किया. उक्त योजना का क्रियान्वयन 16 करोड 52 लाख 86 हजार रुपये की राशि से होना है. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एसके कंस्ट्रक्शन रांची को दी गयी है.
शिलान्यास के दौरान तालाब बचाओ महिला समिति ने सांसद व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की. हालांकि भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल व पदाधिकारियों के उपस्थिति के कारण विरोध करनेवाली महिलाओं की नहीं चली और शिलान्यास संपन्न हुआ. इस दौरान विरोध कर रही महिलाओं को महिला पुलिस ने शिलान्यास स्थल पर जाने से रोका. हालांकि शिलान्यास स्थल से अलग हटकर सभा हुई. सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक साव व संचालन त्रिवेणी पांडेय ने किया.
मौके पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रो यादव ने कहा कि इस जलापूर्ति योजना से चार पंचायत के 16 गांव को पानी मिलेगा. यह योजना जनता की है. इसका विरोध करना गलत है. यदि किसी को कोई समस्या है, तो विभागीय स्तर पर मिल बैठ कर सुलझाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि खरियोडीह, घरौंजा व चलकुशा में पेयजलापूर्ति योजना शुरू होगी. पूरे विधानसभा क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है. ऐसे में लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए. ऐसे में इसका विरोध करना कहीं से जायजा नहीं है.
मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी, विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव, मुखिया उर्मिला देवी, जिप सदस्य मुखिया देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि केदार नाथ यादव, पूर्व जिप सदस्य रेखा देवी, महावीर राम, कैलाश दास, ब्रह्मदेव राणा, संतोष कुमार पांडेय, वृज भूषण साव, रामेश्वर यादव आदि मौजूद थे. पदाधिकारियों में एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीओ अनिल शंकर, थाना प्रभारी एलबी प्रसाद, सीओ बालेश्वर राम, सत्येंद्र सिंह, विजय सिंह, रामानंद पाठक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




