विस्फोटक लदे दो वाहन जब्त, हो रही है जांच

Updated at : 09 Apr 2018 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
विस्फोटक लदे दो वाहन जब्त, हो रही है जांच

कोडरमा : पुलिस ने डोमचांच से कोडरमा की ओर चले आ रहे विस्फोटक लदे दो वाहनों को जब्त किया है. इस मामले में वाहन में सवार चार लोगों से पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि एसपी शिवानी तिवारी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त दोनों वाहनों को जब्त कर […]

विज्ञापन
कोडरमा : पुलिस ने डोमचांच से कोडरमा की ओर चले आ रहे विस्फोटक लदे दो वाहनों को जब्त किया है. इस मामले में वाहन में सवार चार लोगों से पूछताछ की जा रही है.
बताया जाता है कि एसपी शिवानी तिवारी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त दोनों वाहनों को जब्त कर कोडरमा थाना लाया है. इस संबंध में एसपी शिवानी तिवारी ने बताया कि मामले को लेकर अभी जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि विस्फोटक से संबंधित कागजात नकली होने व उक्त विस्फोटक के अवैध खनन में प्रयोग किये जाने को लेकर दूसरे जगह ले जाने की सूचना थी.
इसी के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि एएसपी अजय पाल के नेतृत्व में जांच की जा रही. टीम में एएसपी के अलावा इंस्पेक्टर विजय सिंह भी शामिल थे. जांचोपरांत गड़बड़ी पाये जाने पर उचित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola