ग्राम विकास समिति गठन प्रक्रिया स्थगित हो : मुखिया संघ
Updated at : 09 Apr 2018 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : प्रखंड मुखिया संघ ने बीडीओ मरकच्चो को ज्ञापन सौंप कर झारखंड सरकार द्वारा कराये जा रहे ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति गठन की प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि मुखिया संघ ने इस गठन प्रक्रिया का बहिष्कार कर रखा है. दिये गये आवेदन में कहा गया […]
विज्ञापन
मरकच्चो : प्रखंड मुखिया संघ ने बीडीओ मरकच्चो को ज्ञापन सौंप कर झारखंड सरकार द्वारा कराये जा रहे ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति गठन की प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है.
उल्लेखनीय है कि मुखिया संघ ने इस गठन प्रक्रिया का बहिष्कार कर रखा है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि सरकार द्वारा ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति के गठन का जो आदेश दिया गया है, वह पंचायती राज के विरुद्ध है. आवेदन में यह भी कहा गया है कि इसके आलोक में राज्य मुखिया संघ द्वारा उच्च न्यायालय में दो अप्रैल को याचिका दायर किया गया है.
याचिका दायर की सूचना राज्य मुखिया संघ द्वारा महामहिम राज्यपाल व संबंधित विभाग को दी गयी है. संघ ने उच्च न्यायालय के आदेश तक ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति गठन पर रोक लगाने की मांग की है.
मांग करनेवालों में मुखिया संघ के अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, मुखिया विजय कुमार सिंह, उषा देवी, रेणु देवी, कुसुम देवी, मनिंद्र राम, अशोक कुमार दास, मंजूर आलम, सुरेंद्र यादव, मो शाकिर, मीणा देवी, किरण कुमारी आदि के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




