कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं प्रत्याशी

Updated at : 09 Apr 2018 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं प्रत्याशी

डोमचांच : डोमचांच नगर पंचायत का चुनाव पहली बार हो रहा है. भाजपा हमेशा चाहती है कि साफ-सुथरी राजनीति की शुरुआत हो. डोमचांच हमेशा से राजनीति का गढ़ रहा है. डोमचांच व्यापार का भी केंद्र रहा है. उक्त बातें कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र राय ने कही. वे जयनगर रोड स्थित शिवम होटल में पत्रकारों से […]

विज्ञापन
डोमचांच : डोमचांच नगर पंचायत का चुनाव पहली बार हो रहा है. भाजपा हमेशा चाहती है कि साफ-सुथरी राजनीति की शुरुआत हो. डोमचांच हमेशा से राजनीति का गढ़ रहा है. डोमचांच व्यापार का भी केंद्र रहा है. उक्त बातें कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र राय ने कही. वे जयनगर रोड स्थित शिवम होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. सांसद ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद से राजेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष पद से बसंत मेहता भाग्य आजमा रहे हैं. दोनों उम्मीदवार बहुत ही अच्छे हैं.
भाजपा परिवार वाद, जातिवाद व पैसावाद से ऊपर उठ कर राजनीति करती है. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, अखिल सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि भरत नारायण मेहता, कमल क्लब जिलाध्यक्ष सुजीत मेहता, डोमचांच मंडल अध्यक्ष विनय मोदी, कामिनी देवी, पूनम देवी, नवलशाही मंडल अध्यक्ष शिवलाल सिंह, शक्ति सिंह, प्रभाकर लाल रावत, अमरदीप कुमार, सुरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.
वादों पर खरा उतरनेवाले जनप्रतिनिधि चुनें : मंच
कोडरमा बाजार :सूचना अधिकार मंच की बैठक बरनवाल सेवा सदन कोडरमा में प्रो राम विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई. संचालन आरके बसंत ने किया. बैठक में झुमरीतिलैया व डोमचांच में होने जा रहे नगर पर्षद व नगर पंचायत के चुनाव पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने जनता से अपील किया कि वैसे जनप्रतिनिधियों का चयन करें, जो अपने किये वादे पर खरा उतरे.
डोमचांच नगर पंचायत चुनाव में जनता से यह मंच अपील करता है कि उसी उम्मीदवार को वोट करें, जो आपको आश्वस्त करे कि आनेवाले दिनों में इस पंचायत को होल्डिंग टैक्स से मुक्त रखे साथ ही विकास में लूट व कमीशनखोरी को पनपने न दे. वक्ताओं ने कहा कि आज कोडरमा नगर पंचायत का हाल सामने है. जहां होल्डिंग टैक्स के साथ ही विकास के नाम पर जनविरोधी कार्य में लूट व कमीशनखोरी हावी है. इस अवसर पर पूर्व सैनिक शंभूनाथ पांडेय, पंकज बनर्जी, बहादुर प्रसाद यादव, हरेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, राम नरेश सिंह, अधिवक्ता रीना कुमार शर्मा, प्रो राम विनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
झाविमो प्रत्याशी असद खान ने चलाया जनसंपर्क अभियान
कोडरमा : नगर पर्षद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी असद खान ने रविवार को वार्ड संख्या 11 और 16 में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अपना चुनाव चिह्न कंघी छाप पर मुहर लगाने की अपील की. मतदाताओं से उन्होंने कहा कि शहरवासियों का सहयोग मिला, तो वे सबसे पहले झुमरीतिलैया शहर को झारखंड के नक्शे में अव्वल दर्जे का शहर घोषित कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
असद ने कहा कि वे कभी भी नगरवासियों के जनकल्याण के लिए पीछे नहीं हटे, बल्कि जहां तक हुआ वे उसे धरातल पर उतारने के लिए जी जान से लगे रहें. मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, राजीव रंजन शुक्ला, मो हुसैन अली, भीष्म नारायण, दीपक चौहान, कृष्णा राम, उत्तम शर्मा, अशोक कुमार, प्रशांत भगत, मो नइम, दीपक चौरसिया, अनमोल सिन्हा, मनोज यदुवंशी, सुरेश यादव, राजन यादव, दीपक साव, अख्तर असरफ, कृष्णा ठाकुर, सोनू खान, नौशाद, अनमोल सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
झामुमो प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मांगे वोट
झुमरीतिलैया: झामुमो ने तिलैया नगर पर्षद अध्यक्ष पद चुनाव व डोमचांच नगर पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. नगर में झामुमो के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कामेश्वर महतो ने जनसंपर्क अभियान चलाकर वार्ड नंबर 16 व 17 में नगर के विकास के लिए झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
अभियान में जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, वरीय नेता गोपाल यादव, जिला प्रवक्ता दीपक विश्वकर्मा, महिला जिलाध्यक्ष निर्मला तिवारी, नगर उपाध्यक्ष मिस्टर खान, दिलीप चंद्रवंशी, किशोर तिवारी, संदीप कुमार, महेश वर्मा, चुरामन महतो, चंपा तिवारी, रेखा देवी, दयाशंकर पांडेय, किशोर विश्वकर्मा, गोमिया देवी, उषा देवी, सरिता देवी, करमी देवी, सकनी देवी आदि शामिल थे.
इधर, डोमचांच काली मंडा से हनुमान मंदिर होते हुए मस्जिद मुहल्ला तक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रत्याशी संजय कुमार साजन ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन ने 14 माह में दिखा दिया था कि विकास क्या होता है. नगर पंचायत में मौका मिला तो इस क्षेत्र का चहुमुंखी विकास होगा.अभियान में पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी, कंचन देवी, शहजाद आलम, नौशाद अख्तर, संजय पांडेय, सुधाकर यादव, शहजादा, बीरेंद्र पांडेय, रफीक अंसारी, बबली सिंह, नारायण मंडल आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola