झाविमो प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated at : 09 Apr 2018 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
झाविमो प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

डोमचांच: नगर पंचायत से झाविमो अध्यक्ष पद उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अभियान की शुरुआत कालीमंडा से शुरू हुई, जो ढाब रोड, बाजार रोड, शहीद चौक, कर्पूरी चौक, दुरोडीह, तेतरियाडीह, महथाडीह, सिंगलोडीह, कोठियाराबर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. झाविमो अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन
डोमचांच: नगर पंचायत से झाविमो अध्यक्ष पद उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अभियान की शुरुआत कालीमंडा से शुरू हुई, जो ढाब रोड, बाजार रोड, शहीद चौक, कर्पूरी चौक, दुरोडीह, तेतरियाडीह, महथाडीह, सिंगलोडीह, कोठियाराबर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया.
झाविमो अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने लोगों से मुलाकात की और विकास हेतु अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि डोमचांच नगर पंचायत की स्थिति घूम-घूम कर मैंने देखा कि नाली, पीसीसी, सड़क व गंदगी आदि समस्या यथावत है. अगर जनता मुझे अध्यक्ष चुनती है, तो विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा. मौके पर केंद्रीय महासचिव खालिद खलील, जिलाध्यक्ष वेदू साव, भीम साव, देवेंद्र मेहता, चुनाव प्रभारी हासिम अंसारी, सरवर खान, नइम अंसारी, कादिर परवेज, नजामउद्दीन, परवेज खान, दीपक रजक, विजय सिंह, राजा प्रताप सिंह, संजय मेहता, मनोज जॉनी, राजेश यादव, राजेश मेहता, उपेन्द्र यादव, चंदन पांडेय, आशिष पांडेय, गोल्डेन, सिकंदर मेहता, पिंटू सिंह, अभिषेक सिंह, विनय पांडेय, गणेश मेहता, संजीव सिंह, दीपू सिंह, विक्की मेहता, गणेश यादव, सुरेश दास, जगदीश दास, शिवचरण दास, अनिल राम, अनुज कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola