राजद प्रत्याशी पिंकी जैन ने निकाला जुलूस

Updated at : 09 Apr 2018 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
राजद प्रत्याशी पिंकी जैन ने निकाला जुलूस

झुमरीतिलैया: नगर पर्षद के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर रविवार को राजद प्रत्याशी पिंकी जैन के समर्थन में राजद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. जुलूस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पिंकी जैन के नेतृत्व में रांची-पटना रोड स्थित राजद कार्यालय से निकलकर रांची-पटना रोड, झंडा चौक, ओवरब्रिज तिलैया थाना, सुभाष […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: नगर पर्षद के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर रविवार को राजद प्रत्याशी पिंकी जैन के समर्थन में राजद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला.

जुलूस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पिंकी जैन के नेतृत्व में रांची-पटना रोड स्थित राजद कार्यालय से निकलकर रांची-पटना रोड, झंडा चौक, ओवरब्रिज तिलैया थाना, सुभाष चौक हाेते हुए पुन: राजद कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुआ. जुलूस के माध्यम से पिंकी जैन ने शहर वासियों से अपने चुनाव चिह्न लालटेन छाप पर मतदान करने की अपील की.

इस अवसर पर उन्होंने अपने वार्ड में किये गये विकास के कार्यों के आधार पर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता नगर पर्षद में उन्हें जीता कर अन्नपूर्णा देवी के हाथों को मजबूत करेंगे.

उन्होंने कहा कि अगर राजद इस चुनाव को जीतता है, तो शहर में विकास को गति मिलेगी. इस जुलूस में राजद के कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी, नगर पर्षद के उपाध्यक्ष संतोष यादव, नगर प्रभारी संजय शर्मा, छोटे सरकार, नगर अध्यक्ष कृष्णा ब्रहपुरिया, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ईश्वर देव मोदी, उदय सिंह, नवीन जैन, शैलेश कुमार शोलु, पार्षद घनश्याम तुरी, बसंत सिंह, गंदौरी रजक, बलराम यादव, रामबालक चौधरी, दीपक यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola