जैन का मूल सिद्धांत समाजसेवा : निर्मल सेठी

झुमरीतिलैया : श्री दिगंबर जैन महासभा दिल्ली के अध्यक्ष निर्मल कुमार सेठी का झुमरीतिलैया पहुंचने पर रविवार को श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के अध्यक्ष सुशील छाबड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष जयकुमार गंगवाल, मंत्री विमल बड़जात्या, युवा सम्राट सुरेश झांझरी ने श्री दिगंबर जैन मंदिर में तिलक लगाकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. स्वागत समारोह के […]
झुमरीतिलैया : श्री दिगंबर जैन महासभा दिल्ली के अध्यक्ष निर्मल कुमार सेठी का झुमरीतिलैया पहुंचने पर रविवार को श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के अध्यक्ष सुशील छाबड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष जयकुमार गंगवाल, मंत्री विमल बड़जात्या, युवा सम्राट सुरेश झांझरी ने श्री दिगंबर जैन मंदिर में तिलक लगाकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.
स्वागत समारोह के अवसर पर मंगलाचरण सुबोध गंगवाल ने किया. मौके पर महासभा अध्यक्ष सेठी जी ने कहा कि वे शीतलनाथ तीर्थ क्षेत्र इटखोरी के महामंत्री सुरेश झांझरी के निवेदन पर यहां आये हैं. उन्होंने कहा कि वे यहां से भदलपुर इटखोरी शीतलनाथ भगवान जी के जन्म स्थली में हो रही कार्यों की समीक्षा करेंगे. श्री सेठी ने कहा कि शहर में हो रहे चुनाव में नगर पर्षद अध्यक्ष पद के चुनाव में भारत वर्षीय जैन राजनीतिक मंच के अध्यक्ष होने के नाते यहां पर चुनाव में प्रत्याशी के रूप में पिंकी जैन को जीत के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि जैन का मूल सिद्धांत समाज सेवा है. पिंकी जैन चुनाव जीत कर इस सिद्धांत को पूरा करेंगी. हमेशा जरूरतमंदों को हर समय सहायता करेंगी.
वहीं महासभा के द्वारा लखनऊ से प्रकाशित जैन गजट का राजकुमार अजमेरा कोडरमा जिला का संवाददाता बनाया गया. वहीं समाज के अध्यक्ष सुशील छाबड़ा ने कहा कि सेठी जी पूरे भारत में घूम-घूम कर जैन मंदिर के जीर्णोद्धार कर रहे है. वहीं विदेशों में भी जैन धर्म की खोज कर वहां भी मंदिर का जीर्णोद्धार कर रहे हैं. इस अवसर पर जयकुमार सेठी, अजय सेठी, सुनील अजमेरा, कैलाश गंगवाल, पॉपी, महिला समाज की आशा गंगवाल, अध्यक्ष नीलम सेठी, कमला पांड्या, मोना छाबड़ा, पिंकी जैन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




