पशु लदा वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

चंदवारा : विहिप के प्रखंड सचिव जगबीर मोदी ने महुगाय के बजरंग बली मंदिर के निकट से पशु लदे वाहन (जेएच-02-एक्स-5702) को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. उक्त वाहन पर छह पशु लदे थे. मंडल भाजपा अध्यक्ष अज्जू सिंह ने इस संबंध में थाना में एक आवेदन दिया. चालक मो मंजर (पिता मो […]
चंदवारा : विहिप के प्रखंड सचिव जगबीर मोदी ने महुगाय के बजरंग बली मंदिर के निकट से पशु लदे वाहन (जेएच-02-एक्स-5702) को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. उक्त वाहन पर छह पशु लदे थे. मंडल भाजपा अध्यक्ष अज्जू सिंह ने इस संबंध में थाना में एक आवेदन दिया. चालक मो मंजर (पिता मो संजू) को भी गिरफ्तार किया गया है.
मौके पर विहिप सदस्य मनोज राणा, अनिश कुमार आदि मौजूद थे. घटना गुरुवार की 6.30 बजे की है. बताया जाता है कि इस मामले में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर गो तस्करी का संदेह जताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




