सिटी नर्सिंग होम का ओटी व प्रसव कक्ष सील

Updated at : 30 Oct 2017 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
सिटी नर्सिंग होम का ओटी व प्रसव कक्ष सील

कोडरमा बाजार: क्लिनिकल एस्टीबलीशमेंट एक्ट के तहत नियमों का पालन नहीं करने वाले एक और निजी अस्पताल पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसा है. जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक पर संचालित सिटी नर्सिंग होम के ऑपरेशन थियेटर […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार: क्लिनिकल एस्टीबलीशमेंट एक्ट के तहत नियमों का पालन नहीं करने वाले एक और निजी अस्पताल पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसा है. जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक पर संचालित सिटी नर्सिंग होम के ऑपरेशन थियेटर रूम व प्रसव कक्ष को सील कर दिया.

जानकारी के अनुसार डीसी के द्वारा पूर्व में गठित जांच दल ने इस अस्पताल पर बिना सर्जन व महिला रोग विशेषज्ञ के ऑपरेशन व अन्य इलाज करने का मामला पाया था. इसकी जानकारी जिला स्तरीय टीम को मिलने पर गत दिनों टीम ने अस्पताल संचालक को नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था.


उक्त समय अवधि पूरा होने पर पुन: जब एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डाॅ बीपी चौरसिया व कोडरमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रंजीत कुमार अस्पताल पहुंचे तो स्थिति जस की तस पायी गयी. इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल के ओटी रूप व प्रसव गृह कक्ष को सील कर दिया. यहां पर बिना सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ के ऑपरेशन किये जाने की बात एक बार फिर सामने आयी. हालांकि अस्पताल में संचालित डॉक्टर के ओपीडी को इसलिए सील नहीं किया गया, क्योंकि इसका निबंधन एक डॉक्टर के नाम पर मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola