झुमरीतिलैया : कुआं में गिरने से बालक की मौत
Updated at : 27 Oct 2017 11:40 PM (IST)
विज्ञापन

घर के लोग छठ पूजा को लेकर व्यस्त थे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड निवासी नंद किशोर प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्र की मौत गुरुवार शाम कुआं में गिरने से हो गयी. नंद किशोर प्रसाद परसाबाद मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं. जानकारी के अनुसार घर के […]
विज्ञापन
घर के लोग छठ पूजा को लेकर व्यस्त थे
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड निवासी नंद किशोर प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्र की मौत गुरुवार शाम कुआं में गिरने से हो गयी. नंद किशोर प्रसाद परसाबाद मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं. जानकारी के अनुसार घर के लोग छठ पूजा को लेकर व्यस्त थे.
इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते घर के कुआं में गिर गया. परिजनों ने घर में बच्चे को न देख कर उसे खोजने लगे. इसी दौरान उनकी नजर कुएं में गिरे बालक पर गयी. जब तक उसे निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




