चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

कोडरमा बाजार: तिलैया थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के पास व गुमो में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इन दोनों घटनाओं के साथ ही मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में शामिल रहे 10 अपराधियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी है. इनके पास से चोरी के जेवरात, […]
उक्त जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सूरज सिंह (चित्रगुप्त नगर), संदीप कुमार मोदी, उपवन कुमार, सन्नी कुमार साव, नितेश कुमार, पिंटू कुमार, कन्हैया वर्मा, अरविंद कुमार तिवारी, बबलू प्रसाद व प्रदीप साव (सभी निवासी गुमो थाना तिलैया निवासी) शामिल हैं. एसपी ने बताया कि सरकारी बस स्टैंड के पास स्थित उमाशंकर सरावगी के मकान में 15 अक्तूबर को अपराधियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. चोर यहां से नकदी, जेवरात, जमीन का कागजात व अन्य सामान चुरा ले गये थे. इसके बाद एक और चोरी की वारदात गुमो निवासी विजय कुमार के यहां 21 अक्तूबर को हुई. दोनों ही घटनाओं के बाद पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की.
मामले का खुलासा करने के लिए एसडीपीओ अनिल शंकर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल एसआइ नरेश रजक, अब्दुल रव्वानी, एएसआइ लालेंद्र कु. सिंह, सुधीर सिंह, एसओजी के सदस्य ने गिरोह का पर्दाफाश किया. इस गिरोह का मुख्य सरगना संदीप कुमार मोदी है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता में सूरज का नाम सामने आया है. उन्होंने बताया कि पहले सूरज सिंह की गिरफ्तारी हुई. इसके बाद उसके बयान पर उपवन को गिरिडीह से गिरफ्तार किया गया. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी तिलैया के अलग-अलग जगहों से हुई है. सभी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




