शहर में लॉटरी खेलातेे चार गिरफ्तार

Updated at : 10 Oct 2017 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में लॉटरी खेलातेे चार गिरफ्तार

कोडरमा: दीपावली का त्योहार नजदीक है तो एक बार फिर से जुआ अड्डों पर लॉटरी के अवैध धंधे ने जोर पकड़ लिया है. झुमरीतिलैया शहर के खुदरा पट्टी में चल रहे लॉटरी के अवैध खेल पर सोमवार शाम को पुलिस टीम ने छापामारी की. मौके पर इस धंधे से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन
कोडरमा: दीपावली का त्योहार नजदीक है तो एक बार फिर से जुआ अड्डों पर लॉटरी के अवैध धंधे ने जोर पकड़ लिया है. झुमरीतिलैया शहर के खुदरा पट्टी में चल रहे लॉटरी के अवैध खेल पर सोमवार शाम को पुलिस टीम ने छापामारी की. मौके पर इस धंधे से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 26 हजार रुपये नकद बरामद किये गये. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खुदरा पट्टी में छापामारी की. इस दौरान नरेश राणा, विनोद राम, रमेश साव व जगदीश शर्मा को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा भारी मात्रा में लॉटरी का टिकट बरामद किया गया है.

ज्ञात हो कि शहर के झंडा चौक व आसपास के इलाके में वर्षों से लॉटरी का अवैध धंधा चलता है. इसमें कई लोग सक्रिय हैं. पुलिस टीम ने संभवत: पहली बार लॉटरी के अवैध धंधे पर शिकंजा कसा है. ऐसे में इस धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola