जीप व ट्रक में टक्कर, तीन मरे

Updated at : 09 Oct 2017 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
जीप व ट्रक में टक्कर, तीन मरे

डोमचांच (कोडरमा) : जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ाकोला पंचायत के कारी पहाड़ी मोड़ पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. मृतकों की पहचान विनोद दास (45) (आंबेडकर मोहल्ला, पारहो डोमचांच), राहुल कुमार (11) व रामकली देवी (निवासी सलगा, चतरा) के रूप […]

विज्ञापन
डोमचांच (कोडरमा) : जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ाकोला पंचायत के कारी पहाड़ी मोड़ पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. मृतकों की पहचान विनोद दास (45) (आंबेडकर मोहल्ला, पारहो डोमचांच), राहुल कुमार (11) व रामकली देवी (निवासी सलगा, चतरा) के रूप में हुई है. मृतका रामकली देवी व घायल कैलाश भुइयां पति-पत्नी हैं. वहीं घायल बजरंगी भुइयां, बेदमिया देवी व सदिया देवी व अन्य का इलाज सदर अस्पताल, कोडरमा में किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे कमांडर जीप से लोग नीरू पहाड़ी से आ रहे थे. इसी दौरान सपही की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. चीख सुन आसपास के लोग जुटे और घायलों को अस्पताल भेजा. सीओ नाजिया अफरोज ने मृतकों के आश्रितों को दस-दस हजार देने की घोषणा की.

छठी में शामिल होने चतरा से फगुनी जा रहे थे लोग : घायलों में शामिल सदिया देवी (सलगा, चतरा) ने बताया कि जीप में कुल दस लोग थे. चतरा से पहले कोडरमा व बाद में नीरू पहाड़ी के पास पहुंचे. यहां से फगुनी रजौली जाने के लिए कमांडर जीप पर सवार हुए थे. सभी अपने रिश्तेदार के पुत्र की छठी में शामिल होने जा रहे थे. कुछ लोग जीप के ऊपर बैठे थे. साथ ही अन्य जगह के लोग सवार थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola