पारदर्शी तरीके से दवा बांटने का निर्देश

Updated at : 07 Oct 2017 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
पारदर्शी तरीके से दवा बांटने का निर्देश

पहल. उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण निर्देश के बावजूद नहीं बंट रही थी मेनुअल तरीके से दवा नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश कोडरमा बाजार : डीसी संजीव कुमार बेसरा ने शुक्रवार को सदर अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों के बीच मेन्युअल […]

विज्ञापन
पहल. उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
निर्देश के बावजूद नहीं बंट रही थी मेनुअल तरीके से दवा
नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश
कोडरमा बाजार : डीसी संजीव कुमार बेसरा ने शुक्रवार को सदर अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों के बीच मेन्युअल तरीके से दवा का वितरण होते देख डीसी ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कंप्यूटराइज्ड तरीके से दवा वितरण करने का निर्देश दिया.
ज्ञात हो कि दवा वितरण में पारदर्शिता रखने को लेकर डीसी ने पूर्व में सीएस को कंप्यूटराइज्ड तरीके से दवा वितरण करने का निर्देश दिया था. मगर निर्देश के बावजूद मेन्युअल तरीके से दवा का वितरण किया जा रहा था. इसके अलावा शुक्रवार सुबह नौ बजे ओपीडी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे, जिसके कारण दूर दराज से आये मरीजों को काफी कठिनाई हुई. मरीजों द्वारा शिकायत किये जाने पर डीसी ने ओपीडी का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola