खिलाड़ियों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

Updated at : 07 Oct 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

डोमचांच : प्रखंड के खरखार पंचायत के गांव पैसरा में शाहीन कमेटी द्वारा तीजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी महावीर यादव मौजूद थे. मौके पर विभिन्न अखाड़े से आये खिलाड़ियों ने रात भर लाठी, भाला, तलवार आदि से हैरतअंगेज करतब दिखाये. प्रतियोगिता में […]

विज्ञापन
डोमचांच : प्रखंड के खरखार पंचायत के गांव पैसरा में शाहीन कमेटी द्वारा तीजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी महावीर यादव मौजूद थे.
मौके पर विभिन्न अखाड़े से आये खिलाड़ियों ने रात भर लाठी, भाला, तलवार आदि से हैरतअंगेज करतब दिखाये. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजा स्पोर्टिंग क्लब रघुनियाडीह, चांद क्लब नावाडीह, जंगे ब्रदर क्लब मतौनी व चांद तारा क्लब लक्ष्णडीह, द्वितीय स्थान हुसैनी क्लब कोदुआडीह, अमन कमेटी, जलजला क्लब असनाबाद, इस्लामिया क्लब करियांवा तथा तृतीय स्थान स्टार क्लब बाराडीह व दबंग क्लब हीरोडीह को मिला. प्रतियोगिता को सफल बनाने में मो गुलाम, असलम, अफताब, मो ताज, तस्लीम, तस्दुक, मकसुद आदि ने सहयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola