नशे से, न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से

Published at :06 Apr 2014 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
नशे से, न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से

कोडरमा : झुमरीतिलैया स्थित ग्रिजली बीएड कॉलेज द्वारा शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. कॉलेज के विद्यार्थियों ने गांधी चौक कोडरमा के अलावा कोडरमा रेलवे स्टेशन, जवाहर टाकीज के पास कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता व सहायक कमाडेंट विवेक मिश्र उपस्थित थे. इस अवसर पर […]

विज्ञापन

कोडरमा : झुमरीतिलैया स्थित ग्रिजली बीएड कॉलेज द्वारा शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. कॉलेज के विद्यार्थियों ने गांधी चौक कोडरमा के अलावा कोडरमा रेलवे स्टेशन, जवाहर टाकीज के पास कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता व सहायक कमाडेंट विवेक मिश्र उपस्थित थे. इस अवसर पर बीएड प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया, जिसका शीर्षक था- जागो मतदाता जागो.

इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के नारे की उदघोषणा के साथ शपथ भी ली गयी. प्रशिक्षुओं ने- ये है सबकी जिम्मेवारी वोट डालें सब नर- नारी, वोट के दिन जो सोयेगा, पांच वर्ष मौका खोयेगा, न नशे से, न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से, बहकावे में तुम कभी न आना सोच समझ कर बटन दबाना. चाचा-चाची मत घबराना, वोट देने जरूर जाना, वोट देना गर्व है, जनता का यह महापर्व है आदि नारे लगाये. नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था.

इस मौके पर बीडीओ श्री दत्ता ने कहा कि शत- प्रतिशत मतदान कर सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना हमारा दायित्व है. कार्यक्रम प्रभारी प्रो. सीएन झा ने बताया कि देश को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता को एक-एक मत कीमती होता है. इसलिए इस महापर्व में शामिल होकर हम सभी को पुण्य का भागी बनना चाहिए. कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में डॉ भूपेंद्र ठाकुर, प्रो. धर्मेद्र कुमार, डॉ सीपी चौधरी, प्रशांत कुमार, रवि कुमार, सुरेश सिंह, शिव कुमार सहित प्रशिक्षु मोहिनी, प्रीति, नाजिया, अभिषेक, अमरेश, प्रियंका, अवधेश, निरूपमा, सगरिका, सुमन्त, नितेश, केशव, साकेत, रश्मि, विजय, शशिभूषण, सुनयना, वीणा, कौशल, प्रमोद, राजीव, विष्णुकांत, रामदेव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola