मरकच्चो से गड्ढा खोदो अभियान शुरू

Updated at : 29 Jun 2017 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
मरकच्चो से गड्ढा खोदो अभियान शुरू

मरकच्चो : आसन्न मानसून को देखते हुए उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की नेतृत्व में बुधवार को गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत प्रखंड के मरकच्चो दक्षिणी पंचायत से की गयी. अभियान का उद्देश्य उन सभी शौचालयों का लीच पीट मानसून से पहले ही तैयार कर लेना है, जो स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत लक्षित हैं, […]

विज्ञापन
मरकच्चो : आसन्न मानसून को देखते हुए उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की नेतृत्व में बुधवार को गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत प्रखंड के मरकच्चो दक्षिणी पंचायत से की गयी.
अभियान का उद्देश्य उन सभी शौचालयों का लीच पीट मानसून से पहले ही तैयार कर लेना है, जो स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत लक्षित हैं, ताकि बारिश में गड्ढा खोदने में कोई परेशानी नहीं हो और शौचालय निर्माण का काम अबाध गति से चले. यह अभियान तीन जुलाई तक विभिन्न प्रखंडों में चलेगा व इस दौरान करीब 10 हजार शौचालयों के लिए गड्ढे खोदे जायेंगे. बुधवार को अभियान के तहत मरकच्चो में 100 से अधिक गड्ढे खोदे गये. साथ ही हाथ धोने के लिए स्कूली छात्राओं के बीच साबुन का वितरण किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत डीसी ने फावड़ा चलाकर किया. इसके बाद जिला एवं प्रखंड के कर्मियों ने फावड़ा चलाये. अभियान में पुलिस जवानों की भी अहम भूमिका रही. उन्होंने भी कई गड्ढे खोद डाले. मौके पर डीसी ने कहा कि शौचालय निर्माण का कार्य केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि आमलोगों का भी है. एक दो प्रशासनिक पदाधिकारियों से यह काम संभव नहीं है.
आमजनों की भागीदारी के बगैर न तो निर्माण संभव है और न ही उसका उपयोग. आप एक कदम आगे बढ़ायें, हम आपके साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जानेवाली 12 हजार रुपये की राशि शौचालय निर्माण के प्रोत्साहन के लिए है. आप इसमें कुछ राशि मिलाकर अच्छा शौचालय बना सकते हैं.
उन्होंने स्कूली छात्राओं के बीच साबुन का वितरण करते हुए कहा कि खाने से पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ धोयें और इस बारे में अन्य लोगों को जागरूक करें. डीडीसी आदित्य कुमार आनंद ने कहा कि शौचालय की सबसे अधिक जरूरत बरसात के दिनों में होती है. खासकर महिलाएं इससे सबसे अधिक प्रभावित होती है. हमारी सोच यह है कि हम बरसात से पहले सभी शौचालयों में लीच पीट निर्माण का कार्य पूर्ण कर लें, ताकि किसी को कोई समस्या न हो.
मौके पर पर प्रशिक्षु आइएफएस सत्यम कुमार, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव विनोद कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवींद्र प्रसाद सिंह, प्रमुख सावित्री देवी, एसीएफ बीबी सिन्हा, बीडीओ ज्ञानमणि एक्का, डोमचांच बीडीओ नारायण राम, कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा, रेंजर सत्येंद्र कुमार चौधरी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकरी हरेंद्र शर्मा, बीपीओ राहुल कुमार, थाना प्रभारी अरुण कुमार, एसआइ सुरेश सिंह व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola