कोचिंग क्लास में छात्रा को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार
Updated at : 28 Jun 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के सीएच स्कूल के बगल में संचालित काॅमर्स वर्ल्ड इंस्टीट्यूट में मंगलवार को एक युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की. इस संबंध में पीड़िता ने तिलैया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. थाना कांड संख्या 182/17 में 20 वर्षीय छात्रा राधिका कुमारी निवासी गझंडी ने कहा है कि […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के सीएच स्कूल के बगल में संचालित काॅमर्स वर्ल्ड इंस्टीट्यूट में मंगलवार को एक युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की. इस संबंध में पीड़िता ने तिलैया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. थाना कांड संख्या 182/17 में 20 वर्षीय छात्रा राधिका कुमारी निवासी गझंडी ने कहा है कि मंगलवार की सुबह नौ बजे वह कोचिंग की कक्षा में एक अन्य छात्रा के साथ पढ़ाई कर रही थी.
इस दौरान मो शब्बीर (पिता- समीमउद्दीन), निवासी इंदरवा बस्ती कोचिंग में आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. आरोपी ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिये. मौके पर मौजूद विनोद कुमार ने बीच-बचाव किया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




