मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अभिनव सफल

Updated at : 24 Jun 2017 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अभिनव सफल

डोमचांच : प्रखंड के महथाडीह पंचायत निवासी अजय साव का पुत्र अभिनव कुमार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कोडरमा जिला का नाम रोशन किया है. अभिनव कुमार ने नीट में पूरे भारत वर्ष में सामान्य कोटि में 1709 व ओबीसी मे 419वां रैंक प्राप्त किया. साथ ही एम्स में सामान्य कोटि में 1327 […]

विज्ञापन

डोमचांच : प्रखंड के महथाडीह पंचायत निवासी अजय साव का पुत्र अभिनव कुमार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कोडरमा जिला का नाम रोशन किया है. अभिनव कुमार ने नीट में पूरे भारत वर्ष में सामान्य कोटि में 1709 व ओबीसी मे 419वां रैंक प्राप्त किया. साथ ही एम्स में सामान्य कोटि में 1327 व ओबीसी में 320 रैंक प्राप्त किया. अभिनव कुमार ने प्रभात खबर से बातचीत के क्रम में बताया कि वह बीएचयू में नामाकंन लेना चाहता है. अभिनव सर्जन बन गरीबों का मुफ्त इलाज करना चाहता है. उसकी सफलता पर लोगों ने बधाई दी है. उसने अपनी सफलता का श्रेय मां कल्पना देवी, मामा अनुज कुमार व गुरुजनों को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola