सुखदेव शर्मा दोबारा बने अध्यक्ष
Updated at : 20 Jun 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवारा : पुलिस लाइन में सोमवार की देर शाम को पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव का परिणाम आया. दिन भर चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नि:वर्तमान अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने शहेंद्र पासवान को 43 मत से हरा कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने. सुखदेव शर्मा को कुल 365 व शहेंद्र पासवान को […]
विज्ञापन
चंदवारा : पुलिस लाइन में सोमवार की देर शाम को पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव का परिणाम आया. दिन भर चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नि:वर्तमान अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने शहेंद्र पासवान को 43 मत से हरा कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने. सुखदेव शर्मा को कुल 365 व शहेंद्र पासवान को 322 मत मिले, जबकि दामोदर मेहता को मात्र 10 मत मिले.
जबकि नौ मत रद्द हुए. जगरनाथ कुमार साव ने विनोद सिंह को हरा कर उपाध्यक्ष, सत्यदीप कुमार ने अनिल महतो को 193 मत से हराकर सचिव, गंगाराम बेदिया ने सुभाषचंद्र शर्मा को 260 मत से पराजित कर संयुक्त सचिव, सच्चिदानंद कुमार ने रूपेश दयाल सिंह को 15 मत से पराजित कर कोषाध्यक्ष, पंकज सिंह ने मिथिलेश मेहता को 40 मत से हरा कर केंद्रीय सदस्य व मुन्ना मंडल ने अंगद चौबे को 128 मत से पराजित कर अंकेक्षक पद पर कब्जा किया. चुनाव पदाधिकारी के रूप में मनोज महतो, पर्यवेक्षक देवचंद मुंडा, राजेंद्र मुंडा, राजकुमार मुंडा, सुभाष शुक्ला, विजय गोराई, प्रफुल्ल किंडो, अकबर खान, नीरज कुमार आदि की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




