कोडरमा घाटी में अज्ञात युवती का शव बरामद
Updated at : 15 Jun 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के ताराघाटी से अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक युवती का उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक घाटी में शव होने की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के ताराघाटी से अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक युवती का उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक घाटी में शव होने की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा.
थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवती को अन्यत्र हत्या कर शव को छुपाने के नियत से घाटी में फेंका गया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




