सतगावां में माओवादियों ने साटे पोस्टर
Updated at : 14 Jun 2017 11:21 AM (IST)
विज्ञापन

सतगावां : थाना क्षेत्र में एक बार फिर भाकपा माओवादियों ने पोस्टबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है. माओवादियों ने इस बार बासोडीह-मरचोई सड़क के किनारे दो पेड़ पर पोस्टर चिपकाये. पोस्टर चिपकाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादियों ने पोस्टर के माध्यम से […]
विज्ञापन
सतगावां : थाना क्षेत्र में एक बार फिर भाकपा माओवादियों ने पोस्टबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है. माओवादियों ने इस बार बासोडीह-मरचोई सड़क के किनारे दो पेड़ पर पोस्टर चिपकाये. पोस्टर चिपकाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है.
जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादियों ने पोस्टर के माध्यम से आॅपरेशन ग्रीन हंट का विरोध जताया है. एक पोस्टर में आपरेशन ग्रीन हंट का मुंहतोड़ जवाब दो, तो दूसरे में भारत की जनमुक्ति छापामार सेना जिंदाबाद लिखा है.
पोस्टर साटे जाने की सूचना पर पहुंचे थाना के एएसआइ उपेंद्र यादव, अनिल सिंह ने पोस्टर को जब्त किया. इधर, थाना प्रभारी मदन प्रसाद खरवार ने बताया कि थाना क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के बढ़ती दबिश को देख कर माओवादी इस तरह की हरकत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि माओवादियों को सतगावां में अब पनपने नहीं दिया जायेगा. कुछ दिन पूर्व ही थाना क्षेत्र के राजाबार कैंप के कुछ दूरी पर ही सीआरपीएफ व पुलिस की संयुक्त जांच अभियान में माओवादियों को वायरलेस सेट व अन्य सामान बरामद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




