पीड़ित परिवार का धरना जारी
Updated at : 14 Jun 2017 11:18 AM (IST)
विज्ञापन

जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा. कोडरमा बाजार : रेभनाडीह के दलित भुनेश्वर राम व उनके परिवार पर हमला के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. धरना में संजय पासवान, रामधन यादव, वासुदेव यादव, श्रीकांत यादव, जयनगर प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया […]
विज्ञापन
जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा.
कोडरमा बाजार : रेभनाडीह के दलित भुनेश्वर राम व उनके परिवार पर हमला के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. धरना में संजय पासवान, रामधन यादव, वासुदेव यादव, श्रीकांत यादव, जयनगर प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया बाला लखेंद्र पासवान, दीपक यादव, चंदन वर्णवाल, प्रेम प्रकाश, बिनोद दिवाना, प्रकाश आंबेडकर, नागेश्वर प्रसाद आदि शामिल होकर पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए हमला के दोषी सुरेंद्र यादव समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने व जयनगर थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की.
प्रशासन द्वारा सिर्फ सही प्रयास किया गया कि किसी भी तरह धरना समाप्त कर मामला को रफा-दफा कर दिया जाये. लेकिन आरोपियों को गिरफ्तारी में प्रशासन की कोई रुची नहीं दिखी. धरना में शामिल लोगों ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




