डीसी और एसपी ने लिया मेघातरी का जायजा
Updated at : 09 Jun 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को मेघातरी दिबौर में बन रहे अंतरराज्यीय चेकनाका का निरीक्षण किया. बताया जाता है कि एक जुलाई से देश भर में लागू हो रहे जीएसटी कानून को लेकर अधिकारियों का यह दौरा था. जीएसटी लागू होने के बाद इस जगह पर […]
विज्ञापन
कोडरमा : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को मेघातरी दिबौर में बन रहे अंतरराज्यीय चेकनाका का निरीक्षण किया. बताया जाता है कि एक जुलाई से देश भर में लागू हो रहे जीएसटी कानून को लेकर अधिकारियों का यह दौरा था. जीएसटी लागू होने के बाद इस जगह पर मात्र परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जांच होगी.
वर्तमान में कारगर वाणिज्य कर विभाग का काम पूरी तरह बंद हो जायेगा. ऐसे में इस जगह पर जमीन अधिगृहित कर बनाये जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग दूसरे चीजों में कैसे लाया जा सके, इसको लेकर यह निरीक्षण किया गया. हालांकि, कार्य अभी पूरी तरह नहीं होने के कारण इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका. कार्य पूरा होने के बाद संभवत: इस जगह पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर के उपयोग के लिए टीओपी, गेस्ट हाउस व अन्य चीजों को जगह दी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




