पर्यावरण दिवस पर निकली जागरूकता रैली

Updated at : 06 Jun 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर निकली जागरूकता रैली

कोडरमा : विश्व पर्यावरण दिवस के पर जेजे काॅलेज बीएड संकाय के प्रशिक्षुओं व प्रोफेसर द्वारा जन जागरण के लिए रैली निकाली गयी. रैली काॅलेज से शुरू होकर चेचाई गांव पहुंची. जहां प्रशिक्षुओं ने अलग-अलग ग्रुप बना कर लोगों को जागरूक किया. मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ जेपी सिंह, बीएड संकाय के एचओडी धनंजय धीरज […]

विज्ञापन
कोडरमा : विश्व पर्यावरण दिवस के पर जेजे काॅलेज बीएड संकाय के प्रशिक्षुओं व प्रोफेसर द्वारा जन जागरण के लिए रैली निकाली गयी. रैली काॅलेज से शुरू होकर चेचाई गांव पहुंची. जहां प्रशिक्षुओं ने अलग-अलग ग्रुप बना कर लोगों को जागरूक किया. मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ जेपी सिंह, बीएड संकाय के एचओडी धनंजय धीरज ने अपने वक्तव्य में कहा कि पॉलिथीन का कम से कम प्रयोग करके उसके स्थान पर कागज व कपास के बने बैग का प्रयोग करें.
प्रो अशोक अभिषेक ने एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की. डॉ अभय दास व कुणाल ने ग्रामीणों को संगठित करने का प्रयास किया. इस दौरान गांव के बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण कर पर्यावरण बचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. बच्चों को बताया गया कि पानी की बरबादी न करें व अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगायें. प्रो ऋषिकेश कुमार ने वाहन चालकों से ध्वनि प्रदूषण कम फैलाने की अपील की. मौके पर छात्र संघ सचिव रवि कुमार व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola